क्या आप भी UPI से पेमेंट करते हैं?तो रखे इन बातों का ध्यान

क्या आप भी UPI से पेमेंट करते हैं?तो रखे इन बातों का ध्यान : आजकल UPI फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं क्योकि ज्यादातर लोग आजकल कैशलेस पेमेंट को उपयोग करने लगे हैं तो ऐसे में आजकल ज्यादातर लोग UPI का उपयोग करते हैं। ऐसे में कुछ हैकर्स इसका फायदा उठाकर यूजर के पैसे चुरा लेते हैं। ऐसे में हमें UPI से पेमेंट करते समय कुछ बातो का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। आइये जानते हैं की – क्या आप भी UPI से पेमेंट करते हैं?तो रखे इन बातों का ध्यान

क्या आप भी UPI से पेमेंट करते हैं?तो रखे इन बातों का ध्यान

क्या आप भी UPI से पेमेंट करते हैं?तो रखे इन बातों का ध्यान
क्या आप भी UPI से पेमेंट करते हैं?तो रखे इन बातों का ध्यान

UPI क्या होता है?

UPI जिसे हम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस कहते है यह किसी को ऑनलाइन पेमेंट करने का एक जरिया  होता है इसकी सहायता से हम अपने स्मार्टफोन से किसी को भी कैशलेस पेमेंट्स कर सकते हैं। तथा किसी से भी पेमेंट्स ले सकते हैं। आज UPI की बदौलत भारत की डिजिटल पेमेंट्स के क्षेत्र में क्रांति आ गयी है। UPI का उपयोग करके आप एक मिनट से भी कम समय में अपने बैंक एकाउंट्स से किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। भारत में मुख्य रूप से UPI पेमेंट के लिए Google Pay , Paytm , Phonepe जैसी भरोसेमंद apps का उपयोग किया जाता है।

ALSO READ :  कम्प्यूटर का वर्गीकरण(Classification of computers)

आजकल UPI ने पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को पहले से कही ज्यादा आसान बना दिया है वही UPI से साइबर क्राइम की घटनाओ को भी बढ़ावा मिला है। आजकल कुछ ऐसी घटनाएं हुई है जिसमे हैकर्स ने UPI अकाउंट को हैक करके किसी की भी सारी कमाई उड़ा ली। इस तरह के अपराधों से बचने के लिए हमें कुछ बातो का विशेष ध्यान देना चाहिए UPI पेमेंट करते समय ताकि हम साइबर क्राइम से बच सकें।

यह भी जाने – Ethical Hacker कैसे बने?

क्या आप भी UPI से पेमेंट करते हैं?तो रखे इन बातों का ध्यान

UPI पेमेंट करते समय रखें इन बातों का विशेष ध्यान 

1. अपने UPI अकाउंट का Pin किसी के साथ साँझा न करें 

अगर हम किसी को UPI से पेमेंट करते हैं तो हम जिस भी App से पेमेंट करते है तो वह App UPI के लेनदेन को करने से पहले हमसे एक 6 या 4 अंको का पिन मांगता है। जिसे डालने के बाद हमारा पेमेंट सफल हो जाता है। UPI के साइबर क्राइम से बचने के लिए हमारा सबसे पहला कदम यही होना चाहिए की हमे अपने UPI के 6 या 4 अंको का पिन किसी के साथ भी साँझा नहीं करना चाहिए।

2. अपने फ़ोन में तथा UPI App पर स्क्रीन लॉक लगाए 

हमारे फ़ोन में बहुत सारे जरुरी App और जानकारिया होती है इसलिए हमे हमेशा अपने फ़ोन में लॉक लगाकर रखना चाहिए। सभी UPI Apps उपयोग करने से पहले सुरक्षित लेनदेन के लिए पहले आपके फ़ोन का स्क्रीन लॉक या फिर पासवर्ड मांगते हैं। ताकि आपके फ़ोन को कोई भी बिना आपकी आज्ञा के UPI का उपयोग करके पेमेंट न कर पाए।

ALSO READ :  बैकलिंक क्या है? और इसकी विशेषताएँ

3. किसी भी असत्यापित लिंक पर क्लिक न करें 

आजकल ऐसे बहुत से मामले आ रहे है जिसमे लोग बिना किसी जानकारी के किसी भी लिंक पर क्लिक करके पेमेंट कर देते हैं फिर बाद में उनका बैंक अकाउंट ही खाली हो जाता है। ऐसे लिंक से हैकर्स आपके फ़ोन की सारी जानकारी तथा आपके बैंक की सारी जानकारी ले लेते है।

साइबर अपराधों से बचने के लिए हमें किसी भी लिंक पर क्लिक करके पेमेंट नहीं करना चाहिए। हमेशा पेमेंट करने के लिए किसी सत्यापित लिंक पर ही क्लिक करें। ऐसा करके हम साइबर अपराध से बच सकते हैं।

4. UPI लेनदेन से पहले हमेशा UPI ID को वेरिफाई करें 

हम UPI से पेमेंट ले सकते है तथा किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं ऐसे में जब भी आप किसी को UPI ID के माध्यम से पेमेंट करें तो सबसे पहले जिस UPI ID को पेमेंट करना है उसको जरूर से वेरिफाई करें की हम सही इंसान को पेमेंट कर रहे है की नहीं। ऐसा करने से हम साइबर अपराध से बच सकते हैं।

निष्कर्ष 

ये थी कुछ UPI Payment को लेकर जरुरी जानकारियां जिनकी मदद से हम अपने UPI Payment को सुरक्षित बना सकते हैं। हमे उम्मीद है की आपको यह जानकारी उपयोगी साबित होगी।

Internet क्या है?

Share with Others

3 thoughts on “क्या आप भी UPI से पेमेंट करते हैं?तो रखे इन बातों का ध्यान”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.