31 मार्च से पहले आधार को पैन कार्ड से लिंक कर लें नहीं तो हो सकता है नुकसान : इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट ने अपने करदाताओं को दंडात्मक कार्यवाई से बचने के लिए 31 मार्च से पहले आधार कार्ड को पैन कार्ड से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा आधार और पैन लिंक करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2023 निर्धारित की गयी है। अभी तक इस डेडलाइन को बढ़ाने को लेकर कोई नई अपडेट नहीं आयी है। आज जानते हैं 31 मार्च से पहले आधार को पैन कार्ड से लिंक कर लें नहीं तो हो सकता है नुकसान।
31 मार्च से पहले आधार को पैन कार्ड से लिंक कर लें नहीं तो हो सकता है नुकसान
इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट द्वारा इस महीने के शुरुआत में एक ट्वीट में यह बताया गया की , आयकर अधिनियम 1961 के तहत 31 मार्च 2023 तक आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ में इस ट्वीट में यह भी बताया गया है की 1 अप्रैल से जो पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं उन्हें निष्क्रिय कर दिया जायेगा। जिसके लिए आईटी विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक भी दिया है जिसकी मदद से करदाता यह जाँच सकते हैं की उनका पैन कार्ड आधार कार्ड से जुड़ा है या नहीं।
जल्द ही अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें
31 मार्च 2023 तक आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ में इस ट्वीट में यह भी बताया गया है की 1 अप्रैल से जो पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं उन्हें निष्क्रिय कर दिया जायेगा। ऐसे में अगर आप 31 मार्च के बाद पैन कार्ड को अपने आधार के साथ लिंक करना चाहेंगे तो नहीं कर पाएंगे। अगर आप करदाता हैं और अगर अपने अभी तक पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं किया है तो जल्दी ही लिंक कर लीजिये नहीं तो आपके ऊपर दण्डात्मक कार्यवाही हो सकती है।
पैन कार्ड आधार कार्ड से जुड़ा है की नहीं कैसे चेक करें?
अगर आप एक करदाता हैं तो मार्च 31 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना एकदम अनिवार्य है। ऐसे में आपका यह जानना बेहद जरुरी है की हम कैसे चेक कर सकते हैं की हमारा पैन आधार कार्ड से जुड़ा है की नहीं। इसके लिए सरकार ने SMS के जरिये भी अपना स्टेटस चेक करने की सुविधा दी है, इसके लिए करदाताओं को बस 567678 या 56161 पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से SMS भेजना होगा।
अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होगा तो आपके मोबाइल नम्बर पर यह सन्देश प्राप्त होगा “आधार पहले से ही पैन कार्ड से जुड़ा है” और अगर आपका आपका पैन आधार से जुड़ा नहीं होगा तो मोबाइल पर यह सन्देश प्राप्त होगा “आधार से पैन कार्ड नहीं जुड़ा है” साथ ही साथ आप आईटी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी अपना स्टेटस देख सकते हैं।
पैन कार्ड को आधार के साथ कैसे लिंक करें?
पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- पैन को आधार कार्ड के साथ लिंक करने के लिए हमे सबसे पहले आईटी विभाग की ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा।
- फिर होम पेज पर क्विक लिंक पर क्लिक करें, उसके बाद चेक आधार स्टेटस पर क्लिक करें।
- फिर एक पेज ओपन होगा जहाँ पर आपको अपना पैन कार्ड नम्बर और आधार नम्बर दर्ज करना होगा और सर्च पर क्लिक करना होगा।
- फिर एक पॉप अप सन्देश प्रदर्शित होगा। यही आपका आधार और पैन कार्ड दोनों एक दूसरे से लिंक होंगे तो इस प्रकार का सन्देश प्राप्त होगा “आपका पैन कार्ड पहले से ही आधार से जुड़ा है”
- और यदि आपका पैन आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं होगा तो यह सन्देश दिखाई देगा “आपका पैन कार्ड आधार के साथ लिंक नहीं हैं, अपने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें।
- इस दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपने पैन को आधार के साथ जोड़ सकते हो।
अपने आधार-पैन कार्ड लिंक करने के स्टेटस को कैसे जांचे?
- सबसे पहले आईटी विभाग के पोर्टल पर जाना होगा।
- होम पेज पर क्विक लिंक पर क्लिक करें, उसके बाद चेक आधार लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एक पेज ओपन होगा जहाँ पर आपको अपना पैन कार्ड नम्बर और आधार नम्बर दर्ज करना होगा और सर्च पर क्लिक करना होगा।
- अगर अपना स्टेटस अभी सत्यापन के लिए भेज दिया गया होगा तो यह सन्देश दिखाई देगा “सत्यापन के लिए भेज दिया गया है, होम पेज पर जाये”
- होम पेज पर माई प्रोफाइल में जाकर आधार स्टेटस विकल्प पर क्लिक करके आप अपने पैन और आधार को लिंक करने का स्टेटस देख सकते हैं।
उम्मीद है इस लेख से आप आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करना और स्टेटस देखना जान गए होंगे। अगर यह लेख 31 मार्च से पहले आधार को पैन कार्ड से लिंक कर लें नहीं तो हो सकता है नुकसान आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो दुसरो के साथ 31 मार्च से पहले आधार को पैन कार्ड से लिंक कर लें नहीं तो हो सकता है नुकसान को शेयर जरूर करें।
Share with Others