MP Police GD Constable Bharti 2023 : 7090 पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से करें आवेदन – कर्मचारी चयन आयोग मध्यप्रदेश द्वारा पुलिस विभाग में MP Police GD Constable Bharti 2023 की अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के सभी अभ्यार्थी जो पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते थे उनके लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योकि मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में GD Constable की Bharti के लिए 7090 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली गयी है।
इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती में महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है। जिसक आवेदन जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी इस GD Constable Bharti का इंतजार कर रहे थे तो आज इस लेख के मध्यम से हम आपको इस भर्ती के आवेदन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। तो आइए इस लेख के माध्यम से आवेदन करना, आवेदन तिथि, योग्यता, आवेदन शुल्क और आवेदन कैसे करें इसके बारे में जानते हैं।
Table of Contents
MP Police GD Constable Bharti 2023 : 7090 पदों पर सीधी भर्ती
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में MP Police GD Constable Bharti 2023 की अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के सभी अभ्यार्थी जो पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते थे उनके लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योकि मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में GD Constable की Bharti के लिए 7090 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली गयी है। जिसका आवेदन 26 जून 2023 से शुरू हो जायेगा।
इस पुलिस भर्ती में पुलिस कांस्टेबल जनरल ड्यूटी में विशेष सशत्र बल के लिए, रेडियो ऑपरेटर और अन्य रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली गयी है। जिसका आवेदन आप मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर कर सकते हैं।
MP Police GD Constable Bharti आवेदन से जुड़ी जानकारी
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में GD Constable की Bharti के लिए 7090 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली गयी है। जिसका आवेदन 26 जून 2023 से शुरू हो जायेगा। यह आवेदन 10 जुलाई 2023 तक चलेगा। अगर आप भी इस पुलिस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो जल्द ही अपना आवेदन करें। बात करें अगर परीक्षा की तो इस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2023 से शुरू किया जायेगा।
इस भर्ती में आवेदन के लिए परीक्षा शुल्क की बात करें तो जनरल वालो के लिए 560 रुपए, OBC/EWS के लिए 310 रुपये और SC/ST के लिए 310 रुपए लगेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 100 अंक की लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।
MP Police Constable भर्ती की योग्यता एवं आयु सीमा
इस पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता की बात करें तो पुलिस विशेष सशत्र बल(जनरल ड्यूटी) के UR/OBC/EWS कटेगरी के उम्मीदवारों के पास 10+2 पास की मार्कशीट होनी चाहिए और SC/ST उम्मीदवारों के पास 8वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए। इस भर्ती में रेडियो ऑपरेटर के पद पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवार के पास आईटीआई या फिर पॉलिटेक्निक डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।
- Railway Bharti 2023: रेलवे में 12वीं पास के लिए निकली बम्पर भर्ती
- BPSC Bihar School Teacher Recruitment 2023: 170461 पदों पर निकली बम्पर भर्ती
मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु की बात करें तो मध्यप्रदेश के UR/OBC वर्ग के और अन्य राज्य के सभी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 36 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा मध्यप्रदेश के SC/ST और सभी महिला वर्ग के लोगो के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 से 44 वर्ष होनी चाहिए।
MP Police GD Constable Bharti 2023 रिक्त पद – 7090
कांस्टेबल विशेष सशस्त्र बल – 2646 पद
- UR – 714
- OBC – 715
- SC – 423
- ST – 529
- EWS – 265
कांस्टेबल जनरल ड्यूटी विशेष सशस्त्र बल को छोड़ कर – 4444 पद
- UR – 1200
- OBC – 1200
- SC – 711
- ST – 889
- EWS – 444
रेडियो ऑपरेटर – 321 पद
- UR – 87
- OBC – 87
- SC – 51
- ST – 64
- EWS – 32
MP Police GD Constable Bharti का आवेदन कैसे करें?
MP Police GD Constable Bharti 2023 का आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
- जहाँ पर आपको सबसे पहले अपना रजिस्टेशन करना होगा। रजिस्टेशन पूर्ण होने के बाद अब आपको होम पेज पर MP Police GD Constable Bharti 2023 का आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
- अब अपनी सारी जानकारी भरने के बाद अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- इसके बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपने फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें
अन्य सभी जानकारी के लिए MP Police Constable Bharti के आधिकारिक अधिसूचना को देंखे।
Download Official Notification
Share with Others