What is DNA in Hindi

What is DNA in Hindi : (DNA Full Form) DNA का पूरा नाम डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड  होता है।  डीएनए अणुओ का एक समूह होता है , जो माता – पिता के आनुवंशिक गुणों को उनके सन्तानो तक ले जाने और स्थानांतरित करने का काम करता है। यह एक बहुकोशिकीय जीव  लगभग प्रत्येक कोशिका में उस जीव  के लिए आवश्यक DNA का पूरा सेट होता है।

यह सभी प्रकार के जीवों में आनुवंशिकता की प्राथमिक इकाई के रूप में कार्य करती है। यहाँ आज हम इस आर्टिकल में निम्न बिंदुओं के बारे में विस्तार से बताएंगे। What is DNA in Hindi

What is DNA in Hindi

  1. DNA क्या है ? (What is DNA in Hindi)
  2. DNA की खोज (The Discovery of DNA)
  3. DNA की संरचना (Structure of DNA)
  4. DNA के प्रकार (Kinds of DNA)
  5. DNA के कार्य (Function of DNA)
What is DNA in Hindi
What is DNA in Hindi

What is DNA in Hindi (DNA क्या है?) 

DNA अणुओं का एक समूह होता है जो वंशानुगत जानकारियों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होता है।  दूसरे शब्दों में DNA वह अणु है , जिसमे किसी व्यक्ति का द्वितीय आनुवंशिक कोड होता है। डीएनए , माता -पिता से एक बच्चे में आता है , जिसमे लगभग आधा बच्चे का डीएनए ,पिता से और आधा माता से होता है।

ALSO READ :  Biotechnology में कॅरियर कैसे बनायें?

DNA कोशिका के माइटोकांड्रिया (Mitochondria ) में उपस्थित रहता है और इसे मिटोकॉंड्रियल डीएनए (Mitochondrial DNA ) कहा जाता है।  यह माता – पिता से बच्चों को विरासत में मिलता है।  मनुष्यों में , Mitochondrial DNA के लगभग 16,000 बेस युग्म उपस्थित होते हैं।

 DNA की खोज (The Discovery of DNA )

DNA की सबसे पहले पहचान 1860 में एक स्विस विज्ञानी (Swiss Chemist ) जिनका नाम जोहन फ्रैडरिक मॉइस्चेर (Johann Friedrich Miescher) ने की थी। DNA अणु के दोहरे कुंडलित ढांचे को बाद में जेम्स वाटसन और फ्रांसिस क्रिक द्वारा प्रयोगात्मक विधि के माध्यम से खोजा गया।  तथा बाद में यह साबित हो गया की , डीएनए  एक मनुष्य की आनुवंशिक जानकारियों को संग्रहित करने के लिए जिम्मेदार होती है।

DNA की संरचना (Structure of DNA )

DNA में सूचना को 4 रासायनिक भागो :- एडेनिन, ग्वानिन , थाइमिन और साइटोसिनसे बने एक कोड के रूप में संगृहीत किया जाता है।  मनुष्यों के DNA में लगभग 3 बिलियन बेस होते है , और 99 प्रतिशत से अधिक आधार सभी लोगों में सामान होते हैं।  इस बेस का अनुक्रम या क्रम , किसी जीव के निर्माण और बनाए रखने के लिए उपलब्ध जानकारी को तय करता है।

DNA संरचना के तीन घटको में , शुगर ,डीएनए अणु का आधार बनता है इसे डिऑक्सीराइबोस भी कहा जाता है।  विपरीत स्ट्रेंड्स के नाइट्रोजन बेस हाइड्रोजन बॉन्ड बनाते है , जिससे सीढ़ी जैसी संरचना बनती है।

DNA के प्रकार (Kinds of DNA )

डीएनए मुख्यतः दो  प्रकार के होते हैं :-

1 . आकृति के आधार पर :-

आकृति के आधार पर डीएनए दो प्रकार के होते हैं

(a )  वृत्तीय DNA : –

वृत्तीय डीएनए अनेक पूर्वकेंद्रीय जीवो में DNA के दोनों छोर जुड़कर एक वृत्तीय DNA बनाते है।  ये DNA नग्न होते हैं। कुछ जीवाणुओं में एक से अधिक वृत्ताकार छोटे DNA होते हैं , उसे प्लाजिमड कहते हैं।

ALSO READ :  NEET EXAM क्या होता है?
(b)   रेखीय DNA : – 

यह सुकेन्द्रकीय जीवो में पाया जाता है , इस DNA के दोनों छोर स्वतन्त्र होते है तथा हिस्टोन प्रोटीन्स से सम्बंधित होते हैं

2 .  संरचना के आधार पर :-

संरचना के आधार पर DNA निम्न प्रकार के होते हैं।

  • A -DNA :-  निर्जलित डीएनए  A प्रकार का होता है , जो चरम स्थितियों के दौरान डीएनए की रक्षा करता है।  प्रोटीन बाइंडिंग भी डीएनए से विलायक को हटाता है और A प्रकार का डीएनए बनता है। A-DNA दायीं ओर कुंडलित होता है।
  • B-DNA :-   B-DNA , A-DNA के सामान होता है , यह सबसे आसान DNA का प्रकार है। B-DNA के अधिकांश DNA की बनावट सामान्य शारीरिक स्थितियों के अनुसार होती है।
  • Z-DNA :-   जेड-डीएनए बायीं ओर का डीएनए होता है तथा यह बायीं ओर कुंडलित होता है।  यह जीन के प्रारंभिक स्थल से आगे पाया जाता है और इसलिए माना जाता है की यह जिन के नियमन में भूमिका निभाता है। जेड-डीएनए की खोज एंड्रेस वांग और अलेक्जेंडर रिच ने की थी।
  • C-DNA :-   इसके प्रत्येक कुंडलन में 9 बेस युग्म होते हैं।
  • D-DNA :-   इसके प्रत्येक कुंडलन में 8 बेस युग्म होते हैं।

DNA के कार्य (Function of DNA )

डीएनए एक लंबा बहुलक है , डीएनए की लम्बाई सामान्यतः इसमें मिलने वाले न्यूक्लियोटाइट्स पर निर्भर है। यह किसी जीव की विशेषता है। जीन , डीएनए का छोटा भाग होता है जिसमे 250-2 मिलियन बेस युग्म होते हैं।

जीन के अनुक्रम का उपयोग पॉलीपेप्टाइट बनाने के लिए किया जाता है , जो फिर प्रोटीन बनता है।  चूंकि ,प्रत्येक जीव के डीएनए में कई जीन होते है इसलिए विभिन्न प्रकार के प्रोटीन बन सकते हैं।  प्रोटीन , जीवो में मुख्य कार्यात्मक और संरचनात्मक अणु है।

  • एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी तक आनुवंशिक जानकारी को स्थानांतरित करना।
  • कोशिका विभाजन के दौरान डीएनए का सामान वितरण।
  • प्रतिलिपिकरण
  • DNA फिंगरप्रिंटिंग
  • कोशिकीय उपापचय
  • जीन थेरेपी
ALSO READ :  NEET EXAM क्या होता है?

Real More – What is Computer

Best 5G Smartphone under 15000

निष्कर्ष 

डीएनए अणुओ का एक समूह होता है , जो माता – पिता के आनुवंशिक गुणों को उनके सन्तानो तक ले जाने और स्थानांतरित करने का काम करता है। हमें उम्मीद है की हमारी यह जानकारी What is DNA in Hindi आपके लिए जरूर उपयोगी साबित होगी। 

Share with Others

4 thoughts on “What is DNA in Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.